महिला कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी घर के नजदीक लगने की मांगहिंदी शिक्षक संघ (रजि.)पंजाब के उप प्रधान स. कुलजीत सिंह और महासचिव मनोज कुमार

महिला कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी घर के नजदीक लगने की मांग
हिंदी शिक्षक संघ (रजि.)पंजाब के उप प्रधान स. कुलजीत सिंह और महासचिव मनोज कुमार
ने चुनाव आयोग से महिला कर्मचारियों की ड्यूटी घर के नजदीक लगने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई महिला कर्मचारियों की लुधियाना शहर से जगराओं, समराला, रायकोट, माछीवाड़ा, दोराहा, खन्ना, जगराँव से समराला, खन्ना और खन्ना, समराला से रायकोट, जगराँव लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी प्रकार की चुनाव ड्यूटी से इन्कार नहीं करते किंतु उनकी ड्यूटी घर के नजदीक लगाई जानी चाहिए। जैसा कई बार यूनियन को आश्वासन भी दिया गया है इस बार भी कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी 45-50 किलोमीटर से लेकर 80 किलोमीटर से अधिक लगी है ऐसे कर्मचारियों की चुनाव पर होने विचार करके नजदीक लगाई जाए ताकि सभी आराम ड्यूटी कर सकें।

Scroll to Top